Click Here for latest techno news-Latest Technology Updates.

Wednesday, 21 October 2015

करीना ने खोल दी कई बड़ी एक्ट्रेसेस की पोल, सलमान को मैसेज भेज मांगती हैं उनसे काम

मुंबई (20 अक्टूबर): सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में एक्टर सलमान खान के साथ नजर आई बी-टाउन एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक बड़ा खुलासा किया है कि, जिसके कारण कई एक्ट्रेसेस के होश उड़ सकते हैं।
जी हां, बेबो के एक बयान के मुताबिक इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस दंबग खान को फोन पर मैसेज भेज उनसे काम मांगती हैं। इनमें से कई तो ऐसी हैं जिनके साथ सलमान कभी काम भी नहीं करना चाहते हैं।
करीना के अनुसार खुद सलमान ने उन्हें यह बात बताई है और उन एक्ट्रेसेस के मैसेज तक दिखाए हैं। करीना ने बताया है कि देर रात तक एक्ट्रेसेस सलमान को मैसेज करती हैं। बल्कि, करीना तो ये भी कहने से तक नहीं चूकीं कि मैजेस भेजने वाली कई हीरोइनें तो काफी मशहूर और काबील भी हैं। उन्होंने इस बात से पर्दा उठाया कि सलमान के साथ काम करने की इच्छा लेकर कई एक्ट्रेसेस उनके घर के चक्कर भी लगाती हैं।

No comments:

Post a Comment

Need a domestic worker- visit at swipeathome.com