कैलिफोर्निया (27 सितंबर):प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समयानुसार रविवार रात 9.30 बजे फेसबुक के हेडक्वार्टर जाएंगे। ऐसे में फेसबुक के एंप्लॉईज को 'ड्रेस कोड' में आने को कहा गया है। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी पीएम मोदी का स्वागत करते वक्त ड्रेस कोड में दिख सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसबुक ने वुमन एंप्लॉइज को अच्छी ड्रेस पहनकर आने को कहा है। पुरुषों को सूट में आने के लिए कहा गया है। इस इवेंट को कवर करने आने वाले रिपोर्टर्स को भेजी गई एडवाइजरी में फेसबुक की ओर से 'ड्रेस कोड' मेंशन किया गया है।
मार्क जुकरबर्ग आमतौर पर जींस और टी-शीर्ट में ही दिखते हैं। साथ ही फेसबुक के ऑफिस में भी केजुअल कपडों में आने पर जोर दिया जाता है। हालांकि नेताओं या बड़ी मीटिंग में जुकरबर्ग सूट में देखे जाते हैं। अमेरिकी प्रेसिडेंट बराक ओबामा और दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात के वक्त भी वह सूट में दिखे थे।

No comments:
Post a Comment