Click Here for latest techno news-Latest Technology Updates.

Monday, 3 August 2015

#greaternoida-पंचायत चुनाव को लेकर परिचौक पर किया सैकड़ों लोगो ने धरना – प्रदर्शन

जिला गौतमबुद्ध  में पंचायत चुनाव कराये जाने की मांग को लेकर आज सैकड़ों गाँव के लोगो ने परीचौक पर धरना – प्रदर्शन किया । और जिला गौतमबुद्ध नगर में पंचायत चुनाव होने  कि मांग को लेकर  विभिन्न लोगो ने अपने विचार प्रकट किये ।पंचायत चुनाव को लेकर गौतमबुद्ध नगर में हर रोज प्रदर्शन हो रहा है।  सैकड़ों ग्रामीणों को समझाते हुए कॉंग्रेस नेता अजीत सिंह  दौला ने कहा कि अगर पंचायत चुनाव गौतमबुद्ध नगर में  नहीं कराया गया तो 10 अगस्त को आर- पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।और यह भी कहा कि सैकड़ों गाँव के लोग कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन  तब तक करेंगे तब तक चुनाव की घोषणा न हो जाये ।प्रदर्शन में शामिल जतन भाटी घरबरा ,अलोक नागर , मनोज चौधरी,अमित पहलवान ,डॉ महेंद्र नागर , सुखवीर प्रधान,रकम सिंह भाटी, अमित  लड़पुरा,रघुराज भाटी, मोनू गुर्जर, आदि लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Need a domestic worker- visit at swipeathome.com