Click Here for latest techno news-Latest Technology Updates.

Sunday, 9 August 2015

फेसबुक पर लोकप्रियता सूची में इंडियन आर्मी टॉप पर

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर CIA, FBI, NASA और यहां तक कि पाकिस्तानी सेना सहित कई विदेशी सरकारी प्रतिष्ठानों को पीछे छोड़ते हुएभारतीय सेना एक बार फिर लोकप्रियता की सूची के शिखर पर है।  यह दूसरी बार है जब फेसबुक पर 'पीपल टॉकिंग अबाउट दैट' (PTAT) रैंकिंग में भारतीय सेना का फेसबुक पेज शीर्ष पर है।

सेना के सूत्रों ने बताया 'सेना के सोशल मीडिया के लिए यह बड़ी बात है। दो माह पूर्व ही हमने पहली बार शीर्ष स्थान हासिल किया था। इससे यह भी साबित होता है कि हमारे पेज को वास्तव में पसंद किया जाता है।' PTAT की रैंकिंग किसी खास पेज पर या उसके बारे में बात करने वालों की संख्या के विश्लेषण पर आधारित होती है। भारतीय सेना की यह उपलब्धि केवल फेसबुक पेज पर ही नहीं है बल्कि सेना की आधिकारिक वेबसाइट को भी हर सप्ताह कम से कम 25 लाख हिट मिलते हैं।

सेना ने फेसबुक पर अपना खाता एक जून 2013 को खोला था और तब से उसे 29 लाख 'लाइक्स' मिल चुके हैं। दिलचस्प बात है कि फेसबुक पर भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई जारी है और दोनों ने जिओ लोकेशन के माध्यम से एक दूसरे का अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। इसका मतलब यह है कि पाकिस्तान का कोई व्यक्ति भारतीय सेना के फेसबुक पेज को नहीं खोल सकता और न ही भारत का कोई व्यक्ति पाकिस्तानी सेना के फेसबुक पेज पर पहुंच सकता है।

भारतीय सेना के ट्विटर अकाउंट के चार लाख 47 हजार फॉलोअर हैं। उन्होंने कहा 'सोशल मीडिया सेना के, पहुंच बढ़ाने के कार्यक्रम का महत्वपूर्ण तत्व है।'

No comments:

Post a Comment

Need a domestic worker- visit at swipeathome.com