Click Here for latest techno news-Latest Technology Updates.

Monday, 3 August 2015

मोबाइल एप से तैयार किया जा रहा डाटा बैंक

नोएडा :
लोगों की शिकायतों को सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए प्राधिकरण द्वारा शुरू किया गया मोबाइल एप डाटा बैंक तैयार करने का काम भी कर रहा है। एक तरफ जहां मोबाइल पर मिलने वाली सभी शिकायतों के निस्तारण का कार्य किया जा रहा है, वहीं आने वाले दिनों में शिकायतों की समीक्षा भी होगी। इसमें मुख्य रूप से इस बात का एनालिसिस किया जाएगा कि कहां से और किस तरह की अधिक शिकायतें मिल रही हैं। इन शिकायतों को करने वाले लोग कौन हैं। डाटा बैंक के तैयार होने के साथ इस पर भी नजर रखी जाएगी कि कौन व्यक्ति अधिक शिकायत कर रहा है और वह किस तरह की शिकायत अधिक कर रहा है। बिना वजह सिर्फ मोबाइल एप का प्रयोग करने या फिर अधिकारियों को परेशान करने के लिए की जाने वाली शिकायतों पर अंकुश लगाने के लिए अधिक शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता को ब्लाक कर दिया जाएगा। प्राधिकरण की योजना है कि भविष्य में मोबाइल एन के जरिए तैयार होने वाले डाटा को लोगों की प्रापर्टी के साथ जोड़ा जाएगा। जिससे भविष्य में उन्हें लीज रेंट जमा करने और पानी का बिल जमा करने के लिए मोबाइल संदेश के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल डाटा तैयार होने और इसे प्रापर्टी से जुड़ने के बाद लोगों को शिकायत करने से पहले अपना लीज रेंट और पानी का भुगतान करना होगा। बिना लीज रेंट जमा किए और पानी के बिल का भुगतान किए बिना अगर कोई शिकायत की जाएगी, तो उस पर सुनवाई त्वरित गति से नहीं होगी।
- See more at: http://www.jagran.com/uttar-pradesh/noida-12685916.html#sthash.sCrW7t98.dpuf

2 comments:

  1. Really technology is increasing day by day...ab banks manmani ni kr paenge...

    ReplyDelete

Need a domestic worker- visit at swipeathome.com